परिश्रम से इन्‍हें मिलेगा लाभ....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त होगा. शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना भय है. खर्च अधिक होगा. किसी प्रकार की कोई नवीन समस्या आ सकती है. वृष विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. व्यर्थ की चिंताओं में ध्यान बंटेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य होंगे. मिथुन घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. […]

डॉ एनके बेरा
मेष
परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त होगा. शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना भय है. खर्च अधिक होगा. किसी प्रकार की कोई नवीन समस्या आ सकती है.
वृष
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. व्यर्थ की चिंताओं में ध्यान बंटेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य होंगे.
मिथुन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी.
कर्क
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी. सेहत में सुधार होगा. नये वाहन खरीदने का संयोग बनेगा.
िसंह
संकल्पित कार्य पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.
कन्या
यात्राएं सफल होंगी. अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव कार्य भी प्रतिपादित कर सकेंगे.
तुला
नवीन योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ के एकाधिक अवसर मिलेंगे. सरकारी पक्ष का सहयोग समर्थन मिलेगा. चिर परिचितों से भेंट और लाभ होगा.
वृिश्चक
हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
धनु
रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. निर्माण कार्य में प्रगति आयेगी. धनलाभ के अवसर बनेंगे. नया व्यवसाय आरंभ हो सकता है.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख होगा. यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी.
कुंभ
नये लोगों से संपर्क होंगे. महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा. शुभ समाचार मिलेगा. गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा. स्वाभिमान की रक्षा होगी.
मीन
कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. व्यापार में वृद्धि होगी. चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >