इन्‍हें होगा धन लाभ, आत्मबल मनोबल में होगी वृद्धि.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी-व्यापार में अवरोध. विविध उलझनों का सामना होगा. विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी. वृष धन लाभ होगा. आत्मबल मनोबल में वृद्धि. नवीन प्रयासों में सफलता. कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास. पत्नी, पुत्र-पुत्री का उत्तम सहयोग व सुविधा प्राप्त होगा. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगा. बकाये […]

डॉ एनके बेरा
मेष
दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी-व्यापार में अवरोध. विविध उलझनों का सामना होगा. विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी.
वृष
धन लाभ होगा. आत्मबल मनोबल में वृद्धि. नवीन प्रयासों में सफलता. कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास. पत्नी, पुत्र-पुत्री का उत्तम सहयोग व सुविधा प्राप्त होगा.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धन व्यय करना होगा.
कर्क
रोजी-रोजगार में अनुकूल वातावरण. कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. महत्वाकांक्षा पूरी होगी. नौकरी में बदलाव होने का संयोग बन सकता है.
िसंह
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. कई लाभप्रद योजनाओं में रुचि बढ़ेगी.
कन्या
नौकरी में उन्नति. बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा.
तुला
परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्च शिक्षा से संबद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. नौकरी में स्थानांतरण-पदोन्नति. नया पद-अधिकार मिलने की संभावना.
वृिश्चक
उत्साह व उमंग में वृद्धि होगी. भूमि-भवन, वाहनादि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. बकाये धन की वसूली होगी.पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
धनु
बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे. विरोधियों, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगा. इच्छित कार्य सफल होंगे.
मकर
रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोग-ऋण-शत्रुबाधा का शमन होगा.
कुंभ
किसी काम को जल्दी में न करें. अनावश्यक उलझनों से कष्ट होना संभव. स्वास्थ्य बाधा. दिमागी तनाव. इष्ट मित्रों-स्वजनों से मार्मिक पीड़ा होगी.
मीन
आयु-आरोग्य की रक्षा होगी. बकाये रकम की प्राप्ति. श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >