डॉ एनके बेरा
मेष
परिश्रम-प्रयत्न से मह्त्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता मिलेगी. नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. पुराने संपर्क काम आयेंगे.
वृष
कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बना रहेगा. लोकप्रियता का विस्तार होगा. रुका हुआ कार्य पूरा होगा. मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.
मिथुन
लाभकारी वातावरण की शुरुआत होने की संभावना है. पुरातन निराशा का समापन होगा. नये काम में लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा.
कर्क
बुद्धि-चतुरता से उद्योग, व्यापार में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र की प्रतिद्वंद्विता कम होगी. सुखद वातावरण मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी.
िसंह
आपकी निर्णय क्षमता का विकास होगा. सामाजिक व पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी. आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार होगा.
कन्या
नयी आशाओं का उदय होगा. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी में उल्लास रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला
विविध समस्याओं का समाधान मिलेगा. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे. पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
वृिश्चक
चिंतित मनोरथ सिद्ध होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
धनु
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. उत्तम विचारों का उदय होगा. रुके कामों में प्रगति होगी. बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
मकर
परिस्थिति सुधरेगी. मन से प्रसन्न रहेंगे. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि. विरोधियों पर विजय होगी.
कुंभ
लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन-मित्रों का सहयोग रहेगा. स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. नये परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा.
मीन
चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.
