दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस

Weather Forecast Updates : उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 11, 2021 10:31 AM
undefined
दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 7

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी आई है और शुक्रवार को घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया. खबरों की मानें तो उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 8

कश्‍मीर का गुलमर्ग, घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 9

घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है.

दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 10

मौसम विभाग के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तापमान 8.3 डिग्री था. यह अब तक की सबसे सर्द रात थी. इधर सर्दी के जोर पकड़ने के साथ ही राजस्थान के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे.

दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 11

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी. उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रकोप से झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का पारा गिरता नजर आ रहा है. वेदर डॉट कॉम के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में धूप खिली रहेगी, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, यहां का तापमान पहुंचा माइनस छह डिग्री सेल्सियस 12

बिहार में पश्चिमी हवा का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. शुक्रवार को बिहार के कई इलाकों का अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह तक न्‍यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया.

Next Article

Exit mobile version