Summer Hair Care Tips: गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

गर्मी के मौसम में अपने घुंघराले बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं.

Summer Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और चिपचिपाते पसीने के कारण त्वचा ही नहीं, बल्कि घुंघराले बालों पर भी असर पड़ता है. घुंघराले बालों वाले व्यक्तियों को गर्मी के दौरान अपने बालों की सेहत और मजबूती को बनाये रखने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अधिक धूप में रहने से बालों में ड्राइनेस बढ़ जाता है. बाल नाजुक हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. इसके अलावा सूर्य की यूवी किरणें बालों के क्यूटिकल्स को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे रूखापन बढ़ सकता है. ऐसे में इस गर्मी में अपने घुंघराले बालों को प्राकृतिक रूप ���े स्वस्थ रखने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं.

बालों की नमी बरकरार रखें

गर्मियों के मौसम में हीट वेव आपके बालों की नमी को तेजी से खत्म कर सकती है, जिससे बाल ड्राइ, नाजुक हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. अपने बालों की देखभाल की दिनचर्या में हाइड्रेशन का विशेष ख्याल रखें. घुंघराले बालों के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये सल्फेट-मुक्त शैंपू और मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें.इसके अतिरिक्त, नमी और पोषण को अतिरिक्त बढ़ावा देने के लिए अपने साप्ताहिक रूटीन में लीव-इन कंडीशनर या हाइड्रेटिंग हेयर मास्क को शामिल करें. अपने बालों को हाइड्रेट रखने और पोषण प्रदान करने के लिए नारियल तेल या जोजोबा तेल जैसे प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल करें.

अपने घुंघराले बालों को धूप से बचाएं

जिस तरह आप अपनी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं, उसी तरह अपने घुंघराले बालों को भी सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाना बहुत जरूरी है. इसके लिए यूवी किरणों से बालों की रक्षा के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले यूवी प्रोटेक्टिव हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. जैसे लीव-इन कंडीशनर या बिल्ट-इन एसपीएफ वाली स्टाइलिंग क्रीम. अगर ये संभव नहीं हो रहा है, तो विकल्प के रूप में बालों को धूप से बचाने के लिए अपने पहनावे में भी बदलाव कर सकते हैं. घुंघराले बालों को धूप से बचाने के लिए एक स्टाइलिश चौड़ी किनारी वाली टोपी या हेडस्कार्फ पहन सकते हैं.

बालों को सुखाने के लिए हवा की मदद लें

भीषण गर्मी के दौरान जब आपके घुंघराले बालों को स्टाइल करने की बात आती है तो सादगी महत्वपूर्ण होती है. वॉश-एंड-गो मेथड को अपनाएं, जो आपके घुंघराले बालों को हीट स्टाइलिंग टूल की जरूरत के बिना प्राकृतिक रूप से हवा में सूखने में मदद करता है. बालों को धोने और कंडीशनिंग करने के बाद अपने घुंघराले बालों को की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हल्के कर्ल-बढ़ाने वाला उत्पाद या स्टाइलिंग जेल लगाएं. अपने बालों को हवा में सूखने दें या बहुत जरूरी पड़े तब नॉर्मल टेंपरेचर पर सेट करके डिफ्यूजर का उपयोग करें.

बालों को बार-बार छूने से बचें

भले ही अपने घुंघराले बालों को बार-बार छूना और उसे संवारना आपको अच्छा लगता हो, लेकिन इसे बार-बार छूने और हेरफेर करने से घुंघराले बाल उलझ सकते हैं और नुकसान हो सकता है. खासकर जब मौसम में नमी होती है. लिहाजा, अपने बालों में लगातार अपनी उंगलियां फिराने की इच्छा को रोकें और अपने घुंघराले बालों को ज्यादा ब्रश करने या कंघी करने से बचें, क्योंकि इससे उनका नेचुरल पैटर्न प्रभावित हो सकता है और टूटने का कारण बन सकता है. इसकी बजाय अपने घुंघराले बालों की मजबूती को बनाये रखने के लिए जरूरत पड़ने पर ही उंगलियों से सुलझाने का प्रयास करें. या फिर बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें.

रात में बालों का रखें खास ख्याल

अपने घुंघराले बालों को सुरक्षित रखने के लिए रात में इनका खास ख्याल रखें. सोने से पहले रात में बालों की देखभाल करने वाली दिनचर्या को अपनाएं. अपने बालों को रेशम या साटन के स्कार्फ में लपेट कर रखें. साथ ही सोने के दौरान करवट लेते और मुड़ते समय बालों में ज्यादा फ्रिक्शन न हो, इससे बचने के लिए रेशम के तकिये का इस्तेमाल करें. इसके अलावा बालों को हाइड्रेटेड रखने और पोषण के लिए सोने से पहले अपने बालों के सिरों पर थोड़ी मात्रा में हेयर ऑयल या लीव-इन कंडीशनर लगाएं, ताकि घुंघराले बाल जागने पर मुलायम और नमीयुक्त रहें.

Also Read :Hair Care Tips: इस समर सीजन रखें अपने बालों का खास ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >