लॉकडाउन में ‘दिल टूटे आशिक’ का हिट बिजनेस आइडिया, खोला स्पेशल कैफे, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे पता

1 / 1
लॉकडाउन में ‘दिल टूटे आशिक’ का हिट बिजनेस आइडिया, खोला स्पेशल कैफे, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे पता
फुल स्क्रीन में देखें

लॉकडाउन में ‘दिल टूटे आशिक’ का हिट बिजनेस आइडिया, खोला स्पेशल कैफे, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे पता

Dil Tuta Aashiq Divyanshu Batra: सोशल मीडिया पर कई सारी कहानियां वायरल होती रहती हैं. फिलहाल एक ‘दिल टूटे आशिक’ की कहानी वायरल है. हर कोई उसके बिजनेस आइडिया की बातें करता दिख रहा है. उस शख्स का नाम दिव्यांशु बत्रा है. 21 साल के दिव्यांशु देहरादून के रहने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर कई सारी कहानियां वायरल होती रहती हैं. फिलहाल एक दिल टूटे आशिक की कहानी वायरल है. हर कोई उसके बिजनेस आइडिया की तारीफ करता दिख रहा है. उस शख्स का नाम दिव्यांशु बत्रा है. 21 साल के दिव्यांशु देहरादून के रहने वाले हैं.

लॉकडाउन के दौरान दिव्यांशु बत्रा का ब्रेकअप हो गया था. लॉकडाउन में दिव्यांशु पूरी तरह तन्हा हो चुके थे. वो घर में अकेलेपन में पुरानी बातों को याद करते थे. छह महीने तक मानसिक तौर पर परेशान रहने वाले दिव्यांशु के दिमाग में एक बिजनेस आइडिया आया.

उन्होंने एक स्पेशल कैफे खोलने का फैसला कर लिया. दिव्यांशु ने अपने स्पेशल कैफे का नाम दिल टूटा आशिक रखा है. दिव्यांशु ने कहा कैफे के कामकाज में मां मदद करती हैं. जब लोगों ने कैफे की तारीफ शुरू की तब जाकर पिताजी को भी उन पर यकीन आ गया.

दिव्यांशु चाहते हैं उनका कैफे खास बने. यहां आने वाले लोग खुद की जिंदगी के बारे में बातें करें. लोग ब्रेकअप को सेलिब्रेट करना सीखें. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दिव्यांशु ने कैफे का अकाउंट भी बनाया है. उनकी पोस्ट्स को यूजर्स पंसद भी कर रहे हैं.

Posted : Abhishek.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >