उलगुलान न्याय महारैली से पहले बीमार पड़े राहुल गांधी, नहीं आए रांची, भीषण गर्मी में इंतजार करते रहे लोग

Ulgulan Rally in Ranchi: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुई न्याय यात्रा के समापन के लिए रांची में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है. इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं हुए.

Ulgulan Rally in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए. बताया गया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्होंने रांची के कार्यक्रम को रद्द कर दिया.

अपनी-अपनी पार्टी के झंडों के साथ उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने पहुंचे थे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता. फोटो : अमित दास

रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में अलग-अलग दलों के समर्थक अपनी पार्टी के झंडा के साथ उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, झामुमो समेत अन्य दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लहराए. फोटो : अमित दास

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी महागठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में रांची के प्रभात तारा मैदान में एकजुट होने का ऐलान किया था. कई दलों के नेता पहुंचे, लेकिन राहुल गांधी बीमार पड़ने की वजह से रांची नहीं आ पाए.

एचइसी के कर्मचारियों के बकाया वेतन और एचइसी की खस्ताहाली का मुद्दा भी दिखा प्रभात तारा मैदान में. फोटो : अमित दास

रांची के गौरव एचइसी से सटे प्रभात तारा मैदान में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एचइसी को बचाने की अपील की. कहा कि एचइसी आधुनिक भारत का मंदिर है. इसे बचाना जरूरी है. इतना ही नहीं, एचइसी के मजदूरों के बकाया वेतन से जुड़ा पोस्टर भी लेकर लोग आए थे. पूछा- एचइसी के मजदूरों को 22 माह से वेतन भुगतान क्यों नहीं?

दो बजे से पहले ही प्रभात तारा मैदान का शामियाना हो गया था फुल. फोटो : अमित दास

अलग-अलग दलों के समर्थकों की आंखें अपने-अपने नेता को तलाश रही थी. कुछ लोग कुर्सी पर चढ़कर भीड़ का, तो कुछ लोग स्टेज का वीडियो बना रहे थे. दो बजे के पहले ही स्टेड के सामने बने टेंट में रखी कुर्सियां फुल हो गईं थीं.

चिलचिलाती गर्मी में भी लोग कर रहे थे इंतजार. फोटो : अमित दास

बड़ी संख्या में लोग शामियाना के बाहर चिलचिलाती धूप में भी बैठे थे. सबको इंतजार था अपने नेता के आने का. आज की रैली में शामिल होने के लिए बिहार से तेजस्वी यादव, पंजाब से भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला और दिल्ली से सुनीता केजरीवाल रांची पहुंचीं.

Also Read : Ulgulan Rally in Ranchi LIVE: उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पड़े बीमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >