Photos: स्केटिंग करते हुए बाबा धाम के लिए निकले तीन दोस्त, 6 तस्वीरों में देखें आस्था और जुनून की कहानी

1 / 7
Photos: स्केटिंग करते हुए बाबा धाम के लिए निकले तीन दोस्त, 6 तस्वीरों में देखें आस्था और जुनून की कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

स्केटिंग पर बाबा धाम की यात्रा। फोटो- प्रभात खबर।

गया के तीन दोस्तों ने स्केटिंग पर सवार होकर लगभग 400 किलोमीटर दूर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए अपनी अनोखी यात्रा शुरू की है. उनकी यह यात्रा आस्था, फिटनेस और दृढ़ संकल्प का एक अनूठा संगम है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- प्रभात खबर।

स्केटिंग पहनकर बाबा धाम के लिए निकले तीन दोस्त

गया के कोंच प्रखंड के दजरेजी पड़रामा गांव के रमेश कुमार, रविशंकर कुमार और दीपक कुमार स्केटिंग करते हुए करीब 400 किलोमीटर दूर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बाबाधम की यात्रा पर निकले तीन दोस्त। फोटो- प्रभात खबर।

आस्था के साथ फिटनेस और साहस का भी संदेश

तीनों युवाओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अनोखी स्केटिंग यात्रा शुरू की है. उनकी यात्रा आस्था के साथ फिटनेस और दृढ़ संकल्प का भी संदेश दे रही है.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए दीपक कुमार। फोटो- प्रभात खबर।

हर दिन 80-90 किमी स्केटिंग करने का लक्ष्य

दीपक कुमार ने बताया कि तीनों युवा एक दिन में करीब 80 से 90 किलोमीटर का सफर स्केटिंग करते हुए तय करने की कोशिश करेंगे, ताकि जल्द देवघर पहुंच सकें.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

जानकारी देते हुए युवक रविसागर। फोटो- प्रभात खबर।

बारिश ने रोका कदम, लेकिन हौसला नहीं टूटा

यात्रा के दौरान बारिश के कारण तीनों युवाओं को कुछ समय के लिए रुकना पड़ा. इसके बावजूद बाबा धाम पहुंचने का उनका संकल्प कायम है.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

घर पर सीखी स्केटिंग। फोटो- प्रभात खबर।

किसी ट्रेनिंग सेंटर में नहीं, घर पर सीखी स्केटिंग

रविशंकर कुमार ने बताया कि उन्होंने स्केटिंग घर पर ही सीखी है. अब दोस्तों के साथ इसी हुनर के सहारे बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं.

8 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

गांव से मिल रहा सपोर्ट। फोटो- प्रभात खबर।

गांव वालों ने बढ़ाया हौसला, सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामना

तीनों युवाओं के रवाना होने के दौरान ग्रामीणों ने उनका उत्साहवर्धन किया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. युवाओं को उम्मीद है कि इस अनोखी यात्रा से उन्हें गांव-समाज में पहचान भी मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >