राजकीय श्रावणी मेला: बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 11वें दिन आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
2 / 5
फुल स्क्रीन में देखें
कांवरियों ने किया जलार्पण
सुबह मंदिर के पट खुलते ही कांवरियों का सुव्यवस्थित जलार्पण शुरू हो गया. पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा.
3 / 5
फुल स्क्रीन में देखें
श्रद्धालु पहुंच रहे बाबा बैद्यनाथ धाम
राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की तैयारी है. कांवरियों और श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार बाबा नगरी पहुंच रहे हैं. पूरा देवघर बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है.
4 / 5
फुल स्क्रीन में देखें
आकर्षक लाइटिंग ने बढ़ाई खूबसूरती
आकर्षक लाइट्स से बाबा नगरी का स्वरूप और भी मनमोहक हो गया है. मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर की गई रंग-बिरंगी लाइटिंग श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है.
5 / 5
फुल स्क्रीन में देखें
कतार में आगे बढ़े भक्त
देश के विभिन्न कोनों से आए शिवभक्त कतारबद्ध होकर पूरी आस्था के साथ बीएड कॉलेज होकर बाबा मंदिर की ओर जलार्पण के लिए बढ़े.
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.