Mirzapur 3 से लेकर Family Man 3 तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज

साल 2024 में कई धमाकेदार वेब सीरीज हैं, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. इसमें आश्रम 4, पंचायत 3, मिर्जापुर 3 और फर्जी 2 शामिल है. आइये जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये रिलीज होने वाली है.

आजकल की लाइफ में वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है. जिसे देखो हर वीकेंड पॉपुलर सीरीज को घर पर फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं. अब इस साल कई धांसू सीरीज आने वाले हैं. जिसमें पंचायत 3, मिर्जापुर 3 और आश्रम 4 शामिल है.

पंचायत सीजन 3 (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो)

यह कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रैजुएट पर केंद्रित है, जिसे रोजगार के सीमित अवसरों के कारण उत्तर प्रदेश के फुलेरा के काल्पनिक गांव में पंचायत सचिव की भूमिका निभाने के लिए मजबूर होना पड़ा. पंचायत का तीसरा सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. हालांकि ऑफिशियल डेट्स अभी सामने नहीं आए हैं.

मिर्जापुर सीजन 3 (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो)

पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन कब आएगा, इसक जवाब फैंस कब से जानना चाहते है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में नजर आए थे. न्यूज9लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में अमेजन प्राइम पर आएगा. हालांकि, मेकर्स ने इसपर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

आश्रम सीजन 4 (एमएक्स प्लेयर)

बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें अभिनेता एक बार फिर बाबा निराला के रूप में वापसी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘आश्रम 4’ इसी साल से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. आश्रम 4 के 2024 के आखिरी महीने, खासकर दिसंबर में एमएक्स प्लेयर पर आने की उम्मीद है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभीतक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: Aashram 4 OTT Release: बाबा निराला बनकर आएंगे बॉबी देओल, जानें कब रिलीज हो रही है वेब सीरीज

फैमिली मैन सीजन 3 (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो)

फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी आतंकवादियों, विद्रोहियों और नैतिक दुविधाओं से जूझ रहे एक आम आदमी और एक टॉप-गुप्त एजेंट के रूप में जीवन को संतुलित करने की कोशिश करते हुए, एक और रोलर कोस्टर सवारी पर निकलते हैं. ये सीरीज 2025 में स्क्रीन पर हिट होने की उम्मीद है.

फर्जी सीजन 2 (अमेज़ॅन प्राइम वीडियो)

“फर्जी” के दूसरे सीजन पर फिलहाल काम चल रहा है और यह अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर शुरू होने के लिए तैयार है. मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर ने आधिकारिक तौर पर ओटीटी सीरीज की घोषणा की है. ये ओटीटी पर कब आएगी इसकी ऑफिशियल डेट्स सामने नहीं आए है.

शोटाइम (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)

इमरान हाशमी की अपकमिंग सीरीज ‘शोटाइम‘ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह शो 8 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

हीरामंडी: द डायमंड बाजार (नेटफ्लिक्स)

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार उस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां ‘तवायफें कभी रानियां हुआ करती थीं.’ ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि ऑफिशियल डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है.

Also Read: Showtime OTT Release Date: इमरान हाशमी की शोटाइम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >