Look Back 2023: ओटीटी पर इन वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी आपको अपनी जिंदगी, हो जाएंगे इमोशनल

1 / 1
Look Back 2023: ओटीटी पर इन वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी आपको अपनी जिंदगी, हो जाएंगे इमोशनल
फुल स्क्रीन में देखें

Look Back 2023: ओटीटी पर इन वेब सीरीज को देखकर याद आ जाएगी आपको अपनी जिंदगी, हो जाएंगे इमोशनल

ओटीटी की दुनिया में आपको कई दिलचस्प कंटेंट देखने को मिलता है. आप अपनी पसंद की कोई भी वेब सीरीज देख सकते हैं और इसमें आपको बहुत सारी च्वाइस भी मिल जाएगी. कई वेब सीरीज देखकर आपको अपनी लाइफ की कहानी याद आने लगेगी. अगर ऐसे में आप ‘रिलेटेबल कंटेंट्स’ देखना चाहते हैं तो आपको हम बताते है.

कोटा फैक्ट्री नाम की ये सीरीज भारत की पहली ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ वेब सीरीज है, जिसमें कोटा शहर को दर्शाती है. वहां के माहौल, वहां के कोचिंग सेंटर, कैसे बच्चे देशभर से वहां तैयारी के लिए जाते हैं, इन सभी चीजों को इस वेब सीरीज में दिखाया गया है.

कोटा फैक्ट्री सीरीज मुख्य रूप से ‘वैभव’ नाम के किरदार के ऊपर आधारित है, जो कोटा आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जाता है. इसके अब तक कुल 2 सीजन आ चुके हैं. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2016 में रिलीज हुई आम आदमी फैमिली अनुरभ कुमार की निर्मित है. ये वेब सीरीज एक आम मिडिल क्लास परिवार के जीवन को दर्शाती है. ये सीरीज कॉमेडी से भरपूर है. इस सीरीज को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

वेब सीरीज द फैमिली मैन एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का एक शानदार पैकेज है. इस सीरिज में मनोज बाजपाई लीड रोल में हैं. इस सीरीज के अब तक कुल 2 सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गुल्लक वेब सीरीज का अबतक तीन सीजन आ चुका है और इसकी कहानी एक छोटे शहर में एक परिवार की जिंदगी को दर्शाती है. ये कहानी बिल्कुल वास्तविक जीवन को दर्शाती है. इसे आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं.

वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है. ये सीरीज एक कॉमेडी ड्रामा है जो ‘अभिषेक’ नाम के लड़के के किरदार पर आधारित है. ये वेब सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

2019 में रिलीज हुई ये वेब सीरीज एक ड्रामा सीरीज है, जो कि शादी के बाद पति पत्नी के रिश्तों में जो दिक्कतें आती हैं उन्हें दर्शाती हैं. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये सीरीज एक कॉमेडी ड्रामा है जिसका निर्माण समीर सक्सेना ने किया है. ये सीरीज 1990 के समय के मिडिल क्लास पारिवारिक जीवन को दिखाती है. इसे आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं.

Also Read: Jio Cinema पर फ्री में देखें ये 9 बेस्ट वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >