झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन की देखें तस्वीरें

1 / 6
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन की देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हुआ. झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराहट देखने को मिली.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

झारखंड विधानसभा. फाइल फोटो

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र हुआ शुरू

मॉनसून सत्र के पहले दिन एनडीए विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर सीबीआइ जांच, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और विवादित नियुक्तियों को रद्द करने की मांग उठायी, वहीं सत्ता पक्ष ने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया, सरकार ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर वह गंभीर है, जांच एजेंसिया कार्रवाई कर रही है और आंदोलनरत छात्रों से संवाद के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित की गयी है.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट करते हुए मुख्यमंत्री

विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते मुख्यमंत्री

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनन्दन किया और मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय और सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

स्वागत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री

राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत और अभिनंदन किया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

प्रदर्शन करते विधायक

विधानसभा के बाहर एनडीए विधायकों ने किया प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन गुरुवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमतंत्री, मंत्री व सत्ता पक्ष के विधायक.

सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर किया पलटवार

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर पलटवार किया. साथ ही भाजपा पर इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >