Jan 2024 OTT Web Series: 2024 में रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

1 / 1
Jan 2024 OTT Web Series: 2024 में  रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान
फुल स्क्रीन में देखें

Jan 2024 OTT Web Series: 2024 में रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

Jan 2024 OTT Web Series: जनवरी 2024 में ओटीटी पर कई वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स शामिल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय है. इसके अलावा कई और सीरीज है, जिसे आप देख सकते हैं.

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ एक रोमांचकारी मनोरंजन अनुभव देने के लिए तैयार है. रोहित शेट्टी का ये सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों की समर्पित सेवा और अटूट देशभक्ति को एक श्रद्धांजलि है.

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा इसमें श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह भी है. सीरीज 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सात-एपिसोड एक्शन से भरपूर है. इस सीरीज के जरिए रोहित शेट्टी अपना डिजिटल निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं.

क्राइम सीरीज ‘किलर सूप’ काफी रोमांचक और क्राइम थ्रिलर है. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेनशर्मा लीड रोल में है.

किलर सूप में मनोज बाजपेयी के अलावा नासिर, सयाजी शिंदे भी है. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ के तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे थे. अब ये फाइनली डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसमें रावण के किरदार को एक्टर शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है.

‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ के पहले दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. शो का सीजन 2 राम और रावण के बीच युद्ध की शुरुआत के साथ समाप्त हुआ था.

वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ रवीना टंडन इंद्राणी कोठारी की भूमिका में दिखेंगी. कर्मा कॉलिंग 26 जनवरी, 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. यह सीरीज अमेरिकी टीवी श्रृंखला रिवेंज का रूपांतरण है, जो एलेक्जेंडर डुमास के 1844 के उपन्यास द काउंट ऑफ मोंटे क्रिस्टो से प्रेरित है.

रवीना टंडन ने कर्मा कॉलिंग को लेकर कहा, कर्मा कॉलिंग निश्चित रूप से जो दिखता है उससे कहीं अधिक है और अमीरों की दुनिया के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करती है. इंद्राणी की भूमिका निभाने से मुझे एक अभिनेता के रूप में खुद को और अधिक तलाशने में मदद मिली.

Also Read: 12th Fail से लेकर एनिमल और सैम बहादूर तक, 2024 में ये ब्लॉकबस्टर फिल्में OTT पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >