Independence Day 2023: 15 अगस्त पर आप ओटीटी पर देख सकते हैं देशभक्ति से भरी ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट

Independence Day 2023: 15 अगस्त पर अगर आपको देशभक्ति वाली मूवीज देखना को मन है, जो फ्रिक नॉट. हम आपको ऐसी फिल्में बताएंगे, जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए. लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, आमिर खान की मूवीज शामिल है.

1 / 1
Independence Day 2023: 15 अगस्त पर आप ओटीटी पर देख सकते हैं देशभक्ति से भरी ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Independence Day 2023: 15 अगस्त पर आप ओटीटी पर देख सकते हैं देशभक्ति से भरी ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट

Independence Day 2023: 15 अगस्त पर आप ओटीटी पर देख सकते हैं देशभक्ति से भरी ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश साल 2004 में आई थी. फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और अभिनय को काफी सराहा गया था. इसे आप नेटफिल्क्स पर देख सकते है. मूवी में शाहरुख एक अनिवासी भारतीय मोहन भार्गव की भूमिका निभाई है.

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘राजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म में आलिया ने एक युवा महिला एक गुप्त भारतीय एजेंट है जो खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए एक पाकिस्तानी सैन्य परिवार से शादी करती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

चक दे इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है. शाहरुख खान इसमें कोच कबीर खान के किरदार में नजर आए है. यह फिल्म भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण की शुरुआत से लेकर एक महत्वपूर्ण विश्व चैम्पियनशिप जीत तक की प्रगति का वर्णन करती है.

उरी: सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के अड्डे पर चार आतंकवादियों के हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी लॉन्चपैड पर भारत के जवाबी हमले से प्रेरित है. फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार में थे. इसे आप जी5 पर देख सकते है.

1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा को फिल्म में सम्मानित किया गया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया था और इसे आप अमेजान प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

‘रंग दे बसंती’ में मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इसमें आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन और सोहा अली खान फिल्म के कलाकारों का हिस्सा हैं. इसे आप 15 अगस्त को नेटफिल्क्स पर देख सकते है.

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2002 के ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी. यह 1893 में मध्य भारत के ग्रामीणों पर केंद्रित है, जिन्हें भारी करों से छूट पाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलना था, जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >