Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में शबाना आजमी को किस करने पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोमांस की कोई...

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई और इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं. धर्मेंद्र और शबाना के ऑनस्क्रीन किस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के ऑनस्क्रीन किस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है, जिसके बाद एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में 87 साल के धर्मेंद्र और 72 साल की शबाना आजमी के बीच किसिंग सीन है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. इस बीच किसिंग को लेकर धर्मेंद्र ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा, मुझे सुनने में आया है कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को चौंका दिया है और साथ ही उन्होंने इसे सराहा भी है.

धर्मेंद्र ने कहा, मुझे लगता है कि लोग इसे नहीं उम्मीद कर रहे थे और यह अचानक से आया, इसलिए इसने एक प्रभाव पैदा किया. आखिरी बार जब मैंने एक किसिंग सीन किया था, वह था लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ और उस समय भी लोगों ने इसे सराहा था.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आगे कहा, “जब करण ने हमें सीन सुनाया, तो मैं उत्साहित नहीं हुआ. हमने इसे समझा और मुझे एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा था जो फिल्म के लिए आवश्यक था और इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था और मैंने कहा कि मैं इसे करूंगा.

धर्मेंद्र ने कहा, मेरा मानना ​​है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं है. उम्र सिर्फ एक संख्या है और दो लोग, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को किस से दिखाएंगे. शबाना और मैं दोनों ने इसे करते समय किसी भी तरह की अजीबता महसूस नहीं की क्योंकि यह बहुत ही कलात्मक रूप से शूट किया गया था.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 15-16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दो दिन में इसने 26 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. अब ये Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स जैसे साइट पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >