देवघर श्रावणी मेला: मिलावटखोरों पर सख्ती, बाजार से वापस होगी 500 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री, देखें तस्वीरें

1 / 6
देवघर श्रावणी मेला: मिलावटखोरों पर सख्ती, बाजार से वापस होगी 500 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

देवघर श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 500 किलो से अधिक संदिग्ध खाद्य सामग्री को बाजार से वापस मंगाया गया है और एक्सपायरी घी और मिलावटी पेड़ा नष्ट किए गए हैं.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी

श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है. जिला डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीमों ने विभिन्न पेड़ा दुकानों, भोजनालयों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान 45 किलो एक्सपायरी घी और 56 किलो संदिग्ध मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया गया. जबकि, करीब 500 किलो संदिग्ध प्रोपराइटरी फूड को बाजार से रिकॉल कराने का निर्देश दिया गया.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

एक्सपायरी घी कराया गया नष्ट

न्यू पटना ट्रांसपोर्ट एजेंसी में मिला एक्सपायरी घी

जांच के दौरान न्यू पटना ट्रांसपोर्ट एजेंसी में नंदन ब्रांड का करीब 45 किलो गाय घी एक्सपायरी पाया गया. बताया गया कि यह घी जनवरी माह में ही एक्सपायर हो चुका था. खाद्य सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में एक्सपायरी घी को तत्काल नष्ट करा दिया गया.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

नष्ट कराया कराया गया 56 किलो मिलावटी पेड़ा

तीन पेड़ा दुकानों से 56 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट

खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन पेड़ा प्रतिष्ठानों से कुल 56 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया. इसमें बुधराम झा चौक स्थित शिवम पेड़ा भंडार से 23 किलो, गंगा साह पेड़ा भंडार से 8 किलो और एसबी राय रोड स्थित भागीरथ साह पेड़ा भंडार से 25 किलो पेड़ा शामिल है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

श्रावणी मेंले में मिष्ठान दुकानों में जांच

500 किलो मिलावटी प्रोपराइटरी फूड रिकॉल का निर्देश

क्लब ग्राउंड के समीप स्थित विराज ट्रेडिंग से खोया और पेड़ा के दो विधिक नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के दौरान करीब 500 किलो संदिग्ध कृष्णा ब्रांड प्रोपराइटरी फूड पाए जाने पर कंपनी को बाजार से उत्पाद वापस लेने और पेड़ा विक्रेताओं से इसे रिकॉल कराने का निर्देश दिया गया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश

मंदिर के पूर्वी गेट के आसपास भी हुई जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पूर्वी गेट के आसपास स्थित पप्पू जी पराठा, श्री राम पराठा, मां चंद्रिका पेड़ा भंडार, श्री राम पेड़ा भंडार समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान सभी पेड़ा विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया. वहीं, बिना लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >