Aarya Season 3 OTT: सुष्मिता सेन की आर्या इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं सीरीज

1 / 1
Aarya Season 3 OTT: सुष्मिता सेन की आर्या इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

aarya

Aarya Season 3 OTT: आर्या का बहुप्रतीक्षित अंतिम सीजन रिलीज हो चुका है. सुष्मिता सेन का शक्तिशाली प्रदर्शन एक बार फिर वेब सीरीज में दर्शकों को देखने मिलेगा. चार साल पहले शो की शुरुआत हुई थी. चलिए आपको बताते हैं आप इसे कहां देख सकते है.

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या सीजन 3 रिलीज हो गई है. जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हो गए थे.

आप आर्या सीजन 3 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है. चार साल पहले शो की शुरुआत के बाद से एक्ट्रेस ने अपने किरदार आर्या की विरासत को बखूबी निभाया है.

सिकंदर खेर आर्या 2 भाग 1 में नजर नहीं आए थे. इस सीजन वो आर्या के आखिरी एपिसोड में दौलत के रूप में वापस लौटते दिखे. उनकी हीरो वाली एंट्री आपको पसंद आएगी.

आर्या 2020 में ओटीटी पर आई थी और इसे जल्द ही यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो गई. इस शो ने सुष्मिता सेन के काफी समय बाद वापसी की. साथ ही ओटीटी पर डेब्यू भी किया.

आर्या एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जिसे राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित है. यह सीरीज पेनोजा नामक डच नाटक सीरीज पर आधारित है. सुष्मिता सेन के अलावा आर्या सीजन 3 पार्ट 2 में सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, इला अरुण, वीरेन वजीरानी, प्रत्यक्ष पंवार ने काम किया है.

आर्या अंतिम सीजन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था, ”इस किरदार को निभाने से मुझे जितना मैंने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक मिला है. मैं इस किरदार के गहन विकास और उस कहानी का अनुभव करने के लिए रोमांचित हूं जिसने मेरे दिल को इतनी गहराई से छू लिया है.”

पिंकविला के साथ एक बातचीत के दौरान, सुष्मिता ने आर्या 3 में अपने किरदार को लेकर कहा, “चाहे आप अपने जीवन के अधिकांश रोल्स में कितने ही इम्परेफक्ट क्यों ना हो. जो लोग आपसे प्यार करते हैं और जिन्हें आप अपना कहते हैं, वो आपको ऊपर उठाते हैं.

सुष्मिता ने आगे कहा, कहते हैं कि आप अभी भी इसमें अच्छे हैं, भले ही आप नहीं हैं. लेकिन जब वे आपको यह बताने का निर्णय लेते हैं कि आप इसमें बुरे हैं, तो आपकी दुनिया बिखर जाती है.

सुष्मिता सेन पिछली बार वेब सीरीज ताली में नजर आई थी. ताली का निर्माण अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार द्वारा किया गया था. इसमें एक्ट्रेस का रोल काफी दमदार था.

Also Read: इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा Also Read: November OTT Web Series: नवम्बर में रिलीज हो रही ये वेब सीरीज, आर्या 3 में दिखेंगी सुष्मिता सेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >