झारखंड में कब होगी टेट परीक्षा?

संपादक महोदय, मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से झारखंड सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. महाशय, तीन साल पहले वर्ष 2012 में यहां प्राथमिक एवं मध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टेट की परीक्षा आयोजित की गयी थी. उसके बाद आज तक यह परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है. शिक्षा अधिकार […]

संपादक महोदय, मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से झारखंड सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. महाशय, तीन साल पहले वर्ष 2012 में यहां प्राथमिक एवं मध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टेट की परीक्षा आयोजित की गयी थी. उसके बाद आज तक यह परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है.
शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के अनुसार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार यह परीक्षा हर साल आयोजित की जानी है.
इसके बावजूद इन नियमों को ताक पर रख कर बीते तीन सालों से झारखंड में टेट परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है. महाशय, विडंबना यह भी है कि सरकार ने अभी तक वर्ष 2012 में हुई टेट परीक्षा के तहत ही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी है. ऐसे में नये अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है. पता नहीं कब होगी टेट?
अमन कुमार शर्मा, दुमका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >