सेवानिवृत्तों को भी मिले स्वास्थ्य सुरक्षा

वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच निश्चित ही एक सम्मानजनक जिंदगी का एहसास कराता है. सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए वर्ष 2013 से लागू कोल इंडिया की अंशदायी मेडिकल लाभ योजना भी इस कड़ी में शामिल है. कंपनी योजना के तहत कुल वेतन के चार फीसदी के बराबर राशि सदस्यता शुल्क के लिए अंशदान करती […]

वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच निश्चित ही एक सम्मानजनक जिंदगी का एहसास कराता है. सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए वर्ष 2013 से लागू कोल इंडिया की अंशदायी मेडिकल लाभ योजना भी इस कड़ी में शामिल है.
कंपनी योजना के तहत कुल वेतन के चार फीसदी के बराबर राशि सदस्यता शुल्क के लिए अंशदान करती है. कोल इंडिया ने इस बेशकीमती योजना को अपने वेबसाइट पर डाल कर यह मान लिया कि यह सार्वजनिक सूचना उसके सेवानिवृत अधिकारियों तक पंहुच गयी, जो अव्यावहारिक सच है.
सदस्यता की शर्तो पर कोई बुजुर्ग लाभ से वंचित न रह जाये, इसलिए सेवानिवृत अधिकारियों को योजना के अस्तित्व में आने की तिथि से स्वत: सदस्य माना जाये. अंशदान का कोई अंश बकाया हो, तो लाभार्थी के अगले दावे से पहले जमा करने को कहा जाये.
एमके मिश्र, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >