संपादक महोदय, हम आपके समाचार पत्र के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की नियुक्ति में जिस डीपीइ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को आधार माना गया, उसी तर्ज पर दूरस्थ शिक्षा से बीएड कोर्स करनेवाले पारा शिक्षकों और अनुदान प्राप्त स्कूलों के पारा शिक्षकों को कक्षा छह से आठ की नियुक्त किया जाये.
महोदय, कक्षा छह और आठ के अभ्यर्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हैं, लेकिन उन्हें सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है. इन अभ्यर्थियों ने स्कूलों में काम करते हुए भी 25 से 30 हजार रुपये खर्च कर दूरस्थ शिक्षा संस्थानों से बीएड की डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही उनके पास स्कूल संचालन का भी अनुभव है. राज्य सरकार के इस कार्य से अनेक अभ्यर्थियों का भविष्य संवर जायेगा.
शिक्षक बंधु, झारखंड
