मैं प्रभात खबर के माध्यम से उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो किसी सरकार के कार्यकाल के 100 दिन या एक साल होने पर उसके द्वारा किये गये कार्यो का हिसाब मांग रहे हैं. इससे सरकार भी जवाबदेह बनेगी और वो अपने चुनावी वादों को पूरा करने का प्रयास भी करेगी. अब सरकारों को यह समझना होगा कि जनता जागरूक हो चुकी है तथा वह किसी चुनावी जुमले में नहीं फंसने वाली है.
आज सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा प्रिंट मीडिया आदि ने भी जवाबदेह शासन प्रणाली बनाने में मदद की है, लेकिन लोगों में यही जागरूकता अगर बहुत पहले आ गयी होती या लोग अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के कामकाज का ब्योरा मांगते, तो आज भारत की तस्वीर कुछ और होती. देर से ही सही, दुरु स्त होने की ओर भारत अग्रसर है. हम एक बेहतर कल की ओर बढ़ रहे हैं.
कन्हाई लाल, बरहेट, साहिबगंज
