गरम है देश का सियासी माहौल

हिमालयी क्षेत्र में स्थित कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होनेवाली बर्फबारी से आज भी यहां ठंड बरकरार है, लेकिन देश का सियासी पारा काफी गरम है. साल भर पहले अपने अलग अंदाज की वजह से सत्ता की कुर्सी पानेवाले अरविंद केजरीवाल ने नौसिखिएपन की वजह से कुर्सी का त्याग कर दिया था, लेकिन अब उन्हें […]

हिमालयी क्षेत्र में स्थित कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होनेवाली बर्फबारी से आज भी यहां ठंड बरकरार है, लेकिन देश का सियासी पारा काफी गरम है. साल भर पहले अपने अलग अंदाज की वजह से सत्ता की कुर्सी पानेवाले अरविंद केजरीवाल ने नौसिखिएपन की वजह से कुर्सी का त्याग कर दिया था, लेकिन अब उन्हें उसी कुर्सी के लिए दोबारा चुनावी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं.
एक साल पहले तक तो उनकी छवि को साफ-सुथरी मानी जाती थी, लेकिन अब वही साफ-सुथरी छवि के नेता अरविंद केजरीवाल देश के नामचीन हस्तियों पर आरोप लगाने लगे हैं. फिलहाल पूर्व आइपीएस ऑफिसर किरण बेदीकुर्सी की राजनीति में आने के बाद कुमार विश्वास की टिप्पणी से मन आहत हुआ है. यह समझ में नहीं आता कि जब पढ़े-लिखे लोग राजनीति में आते हैं, तो क्या उनकी भाषा बिगड़ जाती है?
डॉ अनीता शर्मा, जमशेदपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >