स्वच्छ भारत का संकल्प

सदियों पुराना है यह नाता/ भारत है हम सबकी माता. मुख्य बातें मुङो है कहना/ पेड़-पौधे हैं धरती का गहना. सभी को इसे लगाने कहना/ वातावरण को पवित्र बनाना. शांति एकता का गीत सजाएं/ भारत में को स्वर्ग बनाएं. मानवता का पाठ पढ़ाएं/ लोगों को हम स्वच्छ बनाएं. घर-बार, चौक-चौराहों को स्वच्छ बनायेंगे/ भारत का […]

सदियों पुराना है यह नाता/ भारत है हम सबकी माता. मुख्य बातें मुङो है कहना/ पेड़-पौधे हैं धरती का गहना. सभी को इसे लगाने कहना/ वातावरण को पवित्र बनाना. शांति एकता का गीत सजाएं/ भारत में को स्वर्ग बनाएं. मानवता का पाठ पढ़ाएं/ लोगों को हम स्वच्छ बनाएं. घर-बार, चौक-चौराहों को स्वच्छ बनायेंगे/ भारत का भविष्य चमकायेंगे.
प्रदूषण दूर भगायेंगे/ लोगों में स्वच्छता भाव जगायेंगे. आओ, हम सब मिल कर संकल्प करें/ स्वच्छ भारत का निर्माण करें. धरती मां के आंचल को पवित्र करें/ मानवता का संचार करें. पीएम ने अभियान चलाया है/ लोगों को उकसाया है. घर-बार रहेगा साफ-सुथरा/ नहीं दिखेगा कहीं पे कचरा. नालों में फूल उगाएंगे/ पंछियों को चहकायेंगे. बागों में फैलेगी हरियाली/ रोज मनेगी होली-दिवाली. रास-रंग रच जायेंगे/ शहरों को महकायेंगे.
जितेंद्र महतो, गिद्दी, रामगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >