...तो गलत राह पकड़ लेंगे नौनिहाल

शनिवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से परीक्षा नियंत्रक और एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया. लगभग 250 की संख्या में पहुंचे छात्रों ने घटना को अंजाम दिया. पूरे घटनाक्र म के बाद कुलपति और पुलिस ने घटना की निंदा की है, दोषियों को शीघ्र पकड़ कर सजा दिलाने का वादा […]

शनिवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से परीक्षा नियंत्रक और एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया. लगभग 250 की संख्या में पहुंचे छात्रों ने घटना को अंजाम दिया. पूरे घटनाक्र म के बाद कुलपति और पुलिस ने घटना की निंदा की है, दोषियों को शीघ्र पकड़ कर सजा दिलाने का वादा किया है. सवाल है कि आखिर ऐसे हालात कैसे उत्पन्न हो रहे हैं.

अंगीभूत कॉलेजों में आये दिन अनियमतिता की खबरें आती हैं. दरअसल शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है. पैसे वाले ज्यादातर छात्र 12वीं की पढ़ाई के बाद राज्य से बाहर चले जाते हैं. लेकिन गरीब छात्र प्रतिभाशाली होने के बावजूद यहां अपना भविष्य बर्बाद करने को मजबूर हैं. अगर इन बच्चों को अगर हम सही राह नहीं दिखायेंगे तो गलत राह पर वे खुद-ब-खुद चल पड़ेंगे.

राजन सिंह, ई-मेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >