Weather Forecast: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, इस दिन से पड़ेगी उत्तर भारत में भीषण गर्मी

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ जगहों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है.

Live Updates
4:26 AM. 5 Jun 23 10:56 PM. 4 Jun

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.(भाषा)

4:26 AM. 5 Jun 23 10:56 PM. 4 Jun

कारण गुजरात में बारिश

गुजरात के अहमदाबाद समेत कई हिस्सों में आज यानी रविवार को बारिश हुई.भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में छह जून की सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है. राज्य में बारिश होने का कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है. आईएमडी ने यह भी कहा कि शुक्रवार सुबह तक सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है.

4:26 AM. 5 Jun 23 10:56 PM. 4 Jun

तापमान में होगा इजाफा

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा की संभावना है. अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली एनसीआर में बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इसके बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है.

7:01 PM. 4 Jun 23 1:31 PM. 4 Jun

राजस्थान में कई लोगों की मौत

राजस्थान में कल रात भारी बारिश और आंधी तूफान के कारण एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. राजस्थान पिछले 24 घंटे में पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में भारी बारिश और पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 08:30 बजे तक सवाई माधोपुर के बोली में 6 सेंटीमीटर बारिश, पाली के सुमेरपुर में पांच सेंटीमीटर, श्रीगंगानगर के घडसाना में 5 सेंटीमीटर, जोधपुर के शेरगढ़ में 5 सेंटीमीटर, जैसलमेर के पोकरण में 4 सेंटीमीटर, चित्तौडगढ़ में 4 सेंटीमीटर, उदयपुर के मावली में 4 सेंटीमीटर, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 4 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 3 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. (भाषा)

7:01 PM. 4 Jun 23 1:31 PM. 4 Jun

गुमला के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

गुमला जिले के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 घंटों के दौरान हल्के से माध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.

5:12 PM. 4 Jun 23 11:42 AM. 4 Jun

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ जगहों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >