Worship Act: CJI बोले- सुनवाई तक कोई नया मंदिर-मस्जिद विवाद दाखिल नहीं होगा, SC ने केंद्र से मांगा हलफनामा

Worship Act: वर्शिप एक्ट पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है और सुनवाई तक नये केस पर रोक लगाया है.

Worship Act पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, जब तक वह पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर लेता और उनका निपटारा नहीं कर लेता, तब तक देश में कोई और मंदिर-मस्जिद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता. कोर्ट अब इस मामले में 4 हफ्ते बाद सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थलों के खिलाफ नए मुकदमों के पंजीकरण पर रोक लगा दी है. वहीं लंबित मुकदमों में अंतिम/सर्वेक्षण आदेश पारित करने पर भी रोक लगा दी है.

कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा

सुप्रीम कोर्ट ने वर्शिप एक्ट पर सुनवाई करते हुए कहा, केंद्र के जवाब तक सुनवाई नहीं होगी. कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि जवाब की कॉपी सभी याचिकाकर्ता को दें. सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है.

कोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने के लिए दिया 4 हफ्ते का वक्त

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित सभी याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है.

आप मेरे ऊपर छोड़ दीजिए

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा, आप मेरे ऊपर छोड़ दीजिए. कोर्ट ने कहा, कई मामले यहां विचाराधीन हैं. हमारे पास रामजन्मभूमि फैसला भी है. कई मुद्दे उठाए गए हैं, हम विचार करेंगे.

Also Read: Adani News : ‘देश बिकने नहीं देंगे’, विपक्ष ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की, देखें सांसदों का अनोखा प्रदर्शन

कोई यह देखकर यह नहीं बता सकता कि कौन मंदिर है और मस्जिद

Places of Worship Act-1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा, “अपोजिट पक्ष ने कहा है कि देशभर में एक 18 स्थान हैं, जहां पर सर्वेक्षण कराने का जो आदेश दिया गया है, उसे रोक दिया जाए. हमने इसका विरोध किया क्योंकि Places of Worship Act 1991 धार्मिक चरित्र की बात करता है. धार्मिक चरित्र को सिर्फ देखकर परिभाषित नहीं किया जा सकता. कोई भी व्यक्ति सिर्फ देखकर यह नहीं बता सकता कि यह (कोई स्थान) मंदिर है या मस्जिद. सर्वेक्षण अवश्य होना चाहिए. बाबर, हुमायूं, तुगलक, गजनी और गौरी के अवैध काम को वैध बनाने के लिए कोई कानून नहीं बनाया जा सकता. यह कानून पूरी तरह से भारत के संविधान के खिलाफ है.”

क्या है वर्शिप एक्ट?

1991 में कांग्रेस सरकार एक कानून लेकर आई थी, जिसे प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट कहा जाता है. इस एक्ट के अनुसार 15 अगस्त 1947 से पहले अस्तित्व में आए किसी भी धार्मिक स्थल को दूसरे धर्म के पूजा स्थल में नहीं बदला जा सकता है. इसमें सजा का भी प्रावधान था. उल्लंघन करने वाले को तीन साल जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. इस एक्ट को हिंदू पक्ष ने संशोधित करने की मांग की है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने संशोधन का विरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >