महाराष्ट्र कांग्रेस में राजनीतिक भूचाल की वजह श्वेत पत्र तो नहीं? अशोक चव्हाण ने क्यों दिया इस्तीफा

अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर पार्टी विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी अशोक चव्हाण ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. यह दुखद निर्णय है. इस बात की चर्चा काफी समय से हो रही थी. हमने नहीं सोचा था कि वह यह फैसला लेंगे.

महाराष्ट्र कांग्रेस में आये राजनीतिक भूचाल की वजह कहीं संसद में मोदी सरकार की ओर से पेश किया गया श्वेत पत्र तो नहीं है? पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि चव्हाण ने ऐसे दावों का खंडन कर दिया है.

इस्तीफा के पीछे श्वेत पत्र तो नहीं

चव्हाण ने उन दावों का भी खंडन किया कि संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र ने उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए प्रेरित किया. श्वेत पत्र में मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी से संबंधित आदर्श बिल्डिंग घोटाले का उल्लेख किया गया है, जिसके कारण चव्हाण को 2010 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना पड़ा था.

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से कांग्रेस में भूचाल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है. एक ओर उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता इस चिंतन में लगे हैं कि आखिरी दिग्गज नेता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. किस बात से वो नाराज थे.

Also Read: बिहार के बाद अब महाराष्ट्र में हो गया ‘खेला’, अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

अशोक चव्हाण का इस्तीफा बेहद दुखद: पृथ्वीराज चव्हाण

अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर पार्टी विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी अशोक चव्हाण ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. यह दुखद निर्णय है. इस बात की चर्चा काफी समय से हो रही थी. हमने नहीं सोचा था कि वह यह फैसला लेंगे. उन्हें दो बार सीएम बनाया गया. क्या गलत हुआ, वह किससे परेशान थे – इस बारे में वही बताएंगे. ये बहुत दुखद है. कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य एक साथ हैं. उन्होंने कांग्रेस में टूट वाली खबर को खारिज कर दिया है. पृथ्वीराज ने कहा, भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं.


Also Read: ‘नरेंद्र मोदी शानदार इवेंट मैनेजर’, आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा पर जयराम रमेश ने ऐसा क्यों कहा?

अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर बोले जयराम- ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का प्रभाव है

दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का प्रभाव है. कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी. वो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, उनकी योग्यता से ऊपर दिया है. हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया.

राजनीतिक विश्लेषक का क्या है मानना

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा, कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका है. अशोक चव्हाण एक जन नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम हैं, इसलिए इस लिहाज से कांग्रेस को चुनावी नुकसान होगा.. इससे महाराष्ट्र में कांग्रेस को नुकसान होगा. कांग्रेस को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि अशोक चव्हाण जैसे बड़े नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं… मुझे लगता है कि इसका एक कारण यह है कि संजय राउत जैसा कोई व्यक्ति I.N.D.I.A गठबंधन का चेहरा बन जाता है. उनके बयान महाराष्ट्र में गठबंधन के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं. महाराष्ट्र में लोगों को यह पसंद नहीं है.

कांग्रेस छोड़ने के बाद बोले अशोक चव्हाण- अगले राजनीतिक कदम पर फैसला एक-दो दिन में

सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और एक दो दिनों में अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा, मैंने भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, भाजपा की कार्य प्रणाली के बारे में नहीं जानता. मैंने अपने अगले कदम के संबंध में किसी भी राजनीतिक दल से बातचीत नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >