मध्य प्रदेश में टिकट कटने के बाद भी बीजेपी के लोग खुश क्यों ? कमलनाथ ने बतायी वजह

1 / 1
मध्य प्रदेश में टिकट कटने के बाद भी बीजेपी के लोग खुश क्यों ? कमलनाथ ने बतायी वजह
फुल स्क्रीन में देखें

मध्य प्रदेश में टिकट कटने के बाद भी बीजेपी के लोग खुश क्यों ? कमलनाथ ने बतायी वजह

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं. जिन 39 सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से लगभग सभी सीट पर नवंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार मिली थी.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई तरह की खबरें सामने आ रही है. जहां बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं लोगों को अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है. इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है.

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि बीजेपी में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिसका टिकट कट रहा है वो दिखावटी बाहरी विरोध तो कर रहा है पर मन-ही-मन ख़ुश हो रहा है कि चलो हार का मुंह देखने से बचे. जनता के आक्रोश से डरकर भाजपाई बेमन से चुनाव लड़वाने के लिए तो तैयार हैं लेकिन ख़ुद लड़ने के लिए नहीं…

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से 17 अगस्त को मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी थी. जानकारी हो कि मध्य प्रदेश के कुल 230 सीटों के लिए इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है.

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में सत्तारूढ़ बीजेपी ने उन सीटों पर अपना ध्यान केन्द्रीत किया है जिनपर उसे 2018 और 2013 के चुनावों में हार मिली थी. भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची में 14 ऐसे लोगों को फिर से मौका दिया है जो पिछली बार चुनाव नहीं जीत सके थे. इनमें तीन पूर्व मंत्री भी शामिल हैं.

रणनीति में बदलाव के तहत मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही पांच महिलाओं सहित 39 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है और इस प्रकार वह चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों को तय करने के मामले में वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से आगे निकल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >