Video : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और उन्हें फ्लाइंग किस देकर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया. राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. गांधी का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. आप भी देखें ये वीडियो.
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं. फिलहाल राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह पिछले करीब 22 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं.
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने कहा- हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी, दीर्घायु की कामना करता हूं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वाराणसी के गंगा घाट पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया. इस मौके पर राहुल गांधी का एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें उन्हें भगवान परशुराम के अवतार के रूप में दिखाया गया. पोस्टर में उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति नजर आ रही थी. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.
