Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? संजय राउत के दावे पर ये क्या बोल गये शरद पवार

Sharad Pawar on Sanjay Raut claim महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा, सीएम बदलने के बारे में संजय राउत ने जो कुछ भी कहा है वह उनके अपने स्रोतों से ही होगा. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रही है. आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं. एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी में जाने और शिंदे की कुर्सी पर खतरे को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे सरकार 15 से 20 दिनों में गिर जाएगी. दूसरी ओर महाराष्ट्र में अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाया गया. अब इस मामले में एनसीपी चीफ शरद पवार का बयान आया है.

महाराष्ट्र में सीएम बदलने पर क्या बोले शरद पवार

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा, सीएम बदलने के बारे में संजय राउत ने जो कुछ भी कहा है वह उनके अपने स्रोतों से ही होगा. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाये जाने पर उन्होंने कहा, अजित पवार ने खुद कहा है कि उन्हें भविष्य का सीएम बताने वाला पोस्टर लगाना पागलपन है.

अजित पवार और फडणवीस को लेकर लगाये गये पोस्टर

महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए बैनर-पोस्टर लगाये गये. अजित पवार की ससुराल धाराशिव में उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताते हुए बैनर लगाये गये, तो नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी ‘भविष्य के मुख्यमंत्री’ के रूप में दिखाते हुए बैनर लगाये गये.

क्या नाराज है मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, छुट्टी पर पहुंचे पैतृक गांव

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव सतारा पहुंचे हैं. इधर उनके इस दौरे पर राजनीति तेज हो गयी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि वह बैनर-पोस्टर की राजनीति से नाराज चल रहे हैं और छुट्टी पर चले गये हैं. हालांकि शिवसेना के एक प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने कहा है कि मुख्यमंत्री छुट्टी पर नहीं गए हैं, बल्कि (सतारा के) आधिकारिक दौरे पर हैं. उधर शिंदे ने भी कहा है कि वह छुट्टी पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके छुट्टी पर होने के दावे गलत हैं.

Also Read: एकनाथ शिंदे गुट की दो टूक, एनसीपी ग्रुप के साथ बीजेपी में शामिल हुए अजित पवार तो हम सरकार में नहीं रहेंगे

संजय राउत ने दावा किया, जल्द गिर जाएगी महाराष्ट्र की सरकार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही पद से हटने वाले हैं. यह दावा ऐसे समय किया गया है जब विभिन्न तरह के राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं. पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है. संपादकीय में कहा गया है, मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अपने पैतृक स्थान सतारा गये मुख्यमंत्री शिंदे शायद अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >