कौन हैं थानेदार? संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन के लिए पीएम मोदी को लेकर जाएंगे मंच तक

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थानेदार को प्रधानमंत्री मोदी के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आने पर उनको मंच तक पहुंचाने का विशिष्ट गौरव प्राप्त हुआ है. जानें कौन हैं थानेदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर रवाना हो चुके हैं. वे 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. इस वक्त उनके साथ एक खास शख्स नजर आने वाले हैं जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. जी हां…उस शख्स का नाम थानेदार है जो भारतीय अमेरिकी सांसद हैं. श्री थानेदार पीएम मोदी को मंच तक लेकर जाएंगे.

थानेदार डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं जो संसद में मिशिगन के 13वें ‘कांग्रेसनल जिले’ को लीड करते हैं. उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित राजकीय रात्रिभोज के लिए भी न्योता दिया है.

राजकीय रात्रिभोज के लिए मिला है थानेदार को निमंत्रण

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के 68 साल के नेता थानेदार ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी प्रधानमंत्री की अमेरिका की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री के लिए यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है. पीएम मोदी के इस दौरे से अमेरिका और भारत के बीच और मजबूत संबंध स्थापित होंगे, इसकी मैं उम्मीद करता हूं. आगे उन्होंने कहा कि राजकीय रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का निमंत्रण मिला है. ये मेरे लिए सम्मान की बात है. यह इस बात का प्रमाण है कि वे जनसेवा के लिए कितने प्रतिबद्ध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने को लेकर कितने समर्पित हैं.

मेरा जीवन गरीबी में गुजरा

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थानेदार ने अपने जीवन की निजी यात्रा का जिक्र मीडिया के समक्ष किया. उन्होंने कहा कि मेरा जीवन गरीबी से गुजरा है. मैं एक सपने के साथ अमेरिका आया. ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैंने अमेरिका को लेकर अपने सपने को पूरा किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रवासियों का देश है, यह सभी को अवसर प्रदान करता है. विविधता हमारे देश को मजबूत बनाती है.

Also Read: ‘भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार’, चीन के साथ जारी तनाव पर बोले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने जा रहे हैं. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थानेदार को प्रधानमंत्री मोदी के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आने पर उनको मंच तक पहुंचाने का विशिष्ट गौरव प्राप्त हुआ है जिसको लेकर वे उत्साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >