रॉ के नये प्रमुख का बिहार-झारखंड से कनेक्शन, जानें कौन हैं रवि सिन्हा जो ऑपरेशन मैन के नाम से हैं मशहूर

अपनी नयी भूमिका में अनुभव व ज्ञान का जखीरा लेकर रवि सिन्हा फील्ड में उतरेंगे. उन्हें जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों के अलावा पड़ोस के घटनाक्रमों पर अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने समय के साथ अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया है.

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेना चाह रहे हैं. तो आइए बताते हैं उनके संबंध में खास बातें और उनका बिहार-झारखंड से क्या है कनेक्शन…

छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आइपीएस अफसर रवि सिन्हा की बात करें तो वे वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं. ऑपरेशन मैन के नाम से मशहूर 59 वर्षीय रवि सिन्हा लंबे समय से इस प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी से जुड़े रहे हैं. वह वर्तमान में रॉ में ‘सेकेंड इन कमांड’ हैं. अपनी पदोन्नति से पहले वह रॉ की ऑपरेशनल डिवीजन का नेतृत्व कर रहे थे. सूचनाएं व जानकारियां जुटाने में उन्हें आधुनिक तकनीक को अपनाने का श्रेय दिया जाता है. अपनी पेशेवर क्षमता के लिए सभी खुफिया समुदाय में उनकी विशेष पहचान है. उन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है.

माना जा रहा है कि अपनी नयी भूमिका में अनुभव व ज्ञान का जखीरा लेकर वह फील्ड में उतरेंगे. उन्हें जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों के अलावा पड़ोस के घटनाक्रमों पर अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने समय के साथ अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया है. यह उन्हें हमारे समय की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साथ काम करने के लिए तकनीकी और मानव बुद्धि आयामों को एकीकृत करने में में सक्षम बनाता है.

पड़ोसी देशों के मामलों के विशेषज्ञ

पड़ोसी देशों के मामलों के विशेषज्ञ माने जानेवाले सिन्हा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान राजनीतिक व आर्थिक रूप से उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. कुछ देशों से सिख चरमपंथ को हवा देने की कोशिशें की जा रही हैं और पूर्वोत्तर में हिंसा को बढ़ावा दिये जाने के प्रयास हो रहे हैं. सिन्हा ने पूर्व में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के अलावा कई राज्यों में काम किया है.

Also Read: New RAW Chief: जानें कौन हैं आईपीएस रवि सिन्हा जिन्हें खुफिया एजेंसी रॉ का प्रमुख बनाया गया
भोजपुर के निवासी, रांची संत जेवियर्स के रहे हैं छात्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं. वह रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र रहे हैं. आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विवि के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर उन्हें मप्र कैडर मिला. राज्य के बंटवारे के बाद वह छत्तीसगढ़ कैडर में चले गये.

सीधे प्रधानमंत्री को होती है रॉ की रिपोर्टिंग

रॉ पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने का जिम्मा है. यदि किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है, तो रॉ उस पर नजर रखती है. राष्ट्रहितों के लिए खुफिया ऑपरेशंस को भी रॉ अंजाम देती है. 1968 में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का गठन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >