कौन है नुपूर शर्मा जिसे मिल रही है जान से मारने की धमकी ?

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को ट्विटर के जरिये सूचना दी. नुपूर शर्मा के ट्विटर वॉल पर नजर डालें तो उन्होंने लिखा है कि दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस आयुक्त-मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

सोशल मीडिया पर आज एक नाम जोरों पर ट्रेंड कर रहा है. जी हां…आपने सही पहचाना…ये नाम है नुपूर शर्मा का. #NupurSharma और #IsupportNupurSharma दोनों हैश टैग पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए आपको अब आगे की बात बताते हैं. दरअसल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है.

जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं: नुपूर शर्मा

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को ट्विटर के जरिये सूचना दी. नुपूर शर्मा के ट्विटर वॉल पर नजर डालें तो उन्होंने लिखा है कि दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस आयुक्त-मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं… कुछ तस्वीरें संलग्न कर रही हूं…कृपया संज्ञान लें. इस ट्वीट को उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी टैग किया है.

क्‍या है मामला

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के ट्वीट का जवाब दिल्ली पुलिस ने भी दिया. दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि विषय को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबद्ध अधिकारियों के पास भेज दिया गया है. आपसे जल्द ही संपर्क किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि मामला टीवी डिबेट से शुरू हुआ था जिसके बाद यह तूल पकड़ता गया. अंत में नुपूर शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और संबंधित शख्‍स पर कार्रवाई की मांग की.

Also Read: ‘जनधन बैंक खाते, फ्री गैस सिलेंडर, मुफ्त अनाज का वितरण’, गुजरात से पीएम मोदी ने गिनाये 8 साल के काम नूपुर शर्मा ने किसे बताया जिम्‍मेदार

नूपुर शर्मा ने एक और ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस को टैग किया और कहा कि मुझे कुछ धमकियां मिली हैं. मैंने पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया है. मुझे आशंका है कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. यदि मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान होता है, तो मोहम्मद जुबैर पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार होंगे. जुबैर की ओर इशारा करते हुए नूपुर शर्मा ने कहा है कि एक तथाकथित फैक्ट चेकर है.

जानें आखि कौन हैं नूपुर शर्मा?

नूपुर शर्मा की बात करें तो वह दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं. वह भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा रह चुकीं हैं. नूपुर शर्मा वह नाम है जो आपको भाजपा का पक्ष रखते हुए टीवी डिबेट में अक्‍सर नजर आ सकतीं हैं. नूपुर शर्मा भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >