कौन है 21 साल की CassMae? सोशल मीडिया में तेजी से हो रही वायरल, पीएम मोदी ने मन की बात में की चर्चा

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कैसमी (CassMae) के बारे में बताया, वह जन्म से नहीं देख पाती है. लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई. संगीत और रचनात्मकता को लेकर उनका उत्साह कुछ ऐसा था कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर यानी रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 105वें एपिशोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 21 साल की कैसमी (CassMae) की चर्चा की. पीएम मोदी ने बताया, जर्मनी की रहने वाली कैसमी लगाातार Instagram पर ट्रेंड कर रही हैं.

भारतीय संगीत की दीवानी हैं कैसमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की रहने वाली कैसमी के बारे में बताया, वह कभी भी भारत नहीं आई है, लेकिन वो भारतीय संगीत की दीवानी है. जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं. उसकी भारतीय संगीत में रूचि बहुत ही प्रभावित करने वाली है.

जन्म से ही नहीं देख पाती है कैसमी

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कैसमी के बारे में बताया, वह जन्म से नहीं देख पाती है. लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई. संगीत और रचनात्मकता को लेकर उनका उत्साह कुछ ऐसा था कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया. अफ्रीकी ड्रमिंग की शुरुआत उन्होंने महज 3 साल की उम्र में ही कर दिया था.

Also Read: काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास, कार्यक्रम में शामिल हुए दिग्गज क्रिकेटर

भारतीय संगीत से 5 साल पहले जुड़ी कैसमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि कैसमी का भारतीय संगीत से परिचय 5 से 6 साल पहले हुआ था. भारत के संगीत ने उन्हें इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गई.

Also Read: Mann Ki Baat: भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा विश्व व्यापार का आधार बनेगा, मन की बात में बोले पीएम मोदी

कई भाषाओं में गाना गाती है कैसमी

पीएम मोदी ने बताया कि जर्मनी की रहने वाले कैसमी कई भाषाओं में गाना गाती है. उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है.

कैसमी ने गाया शिव पंचाक्षर स्तोत्र

जर्मनी की रहने वाली कैसमी का गाया शिव पंचाक्षर स्तोत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसके गाये गाने को लगातार लोग शेयर कर रहे हैं. खास बात है कि कैसमी ने संस्कृत मंत्र का उच्चारण बहुत शानदार किया है. तो भारतीयों को काफी प्रभावित कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >