"पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?" सिरसा ने पंजाब पेपर लीक मामले में AAP पर बोला हमला

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को पंजाब में पेपर लीक को लेकर AAP सरकार पर हमला बोला है. सिरसा ने AAP पर दोहरे मापदंड अपनाने का गंभीर आरोप लगाया.

सिरसा ने कहा, जब दूसरे राज्यों में पेपर लीक पर राजनीति की जाती है, तो पंजाब में ऐसे मामलों पर राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा?

"मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी आज पूरे देश के सवालों के घेरे में है. पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे? कल तक मनीष सिसोदिया नैतिकता के नाम पर झूठे नारे लगा रहे थे, लेकिन आज पंजाब के लीक सिस्टम पर चुपचाप बैठे हैं. आखिर क्यों?" - मनजिंदर सिंह सिरसा

सिरसा ने मनीष सिसोदिया के पुराने बयानों की दिलाई याद

सिरसा ने कहा, मनीष सिसोदिया जी ने 18 जुलाई को प्रदर्शन में कहा था कि पंजाब में पेपर लीक होने पर वे मंत्री को हटा देंगे. इसके ठीक अगले दिन, 19 तारीख को ही फार्मेसी का पेपर लीक हो गया, जिसमें लाखों रुपए देकर आंसर शीट तैयार कराने का आरोप है. अब जब इस्तीफा देने की बारी आई है, तो कहां हैं वो लोग! आम आदमी पार्टी बच्चों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रही थी. उन्होंने बच्चों के नाम पर गंदी राजनीति की, और अब जब इंसाफ देने का समय आया है, तो उनके दोहरे चेहरे सबके सामने हैं.


कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा, मांगी हरजोत बैंस की बर्खास्तगी

इससे पहले शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को आड़े हाथों लिया. बैंस के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए वडिंग ने कहा कि पंजाब में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं और इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं की जा रही. वडिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पंजाब के छात्र कब तक पीड़ित होते रहेंगे? हरजोत बैंस को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और पंजाब के युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय स्तर पर जवाबदेही तय करने के बाद अब न्याय की यह लड़ाई पंजाब के युवाओं के हक के लिए जारी रहेगी.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >