Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (18 जून) को कहा कि भारत तेजी से दुनिया का एक भरोसेमंद साझेदार बन रहा है. उन्होंने कहा कि देश उन क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो भविष्य में विकास, इनोवेशन और नई संभावनाओं को बढ़ावा देंगे. देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा.

Video : फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा इस समय एक अहम मोड़ पर है और देश की आकांक्षाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. पेरिस के मशहूर सभागार ‘साल प्लेएल’ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहले देशों के रिश्ते सिर्फ व्यापार पर आधारित होते थे, लेकिन आज के दौर में व्यापार के साथ-साथ भरोसा भी उतना ही जरूरी हो गया है. मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में एक विश्वसनीय और मजबूत साझेदार के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

अपने भाषण का वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. 4 मिनट 38 सेकंड के वीडियो में उन्होंने सरकार के काम को लोगों के समक्ष रखा. मोदी ने कहा कि जो कभी सपना था वो आज सच्चाई है. जो पहले नामुमकिन लगता था वो आज मुमकिन हुआ. लोगों से उन्होंने सवाल किया कि यह किसकी वजह से संभव हुआ है? इस सवाल के जवाब में लोग नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाने लगे. फिर क्या था पीएम ने कहा कि यह मोदी के कारण नहीं हुआ. वो ताकत है भारत का लोकतंत्र…इस लोकतंत्र में सबका साथ है और सबका विकास है.

वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है. यही नए भारत की पहचान है! आप भी देखें ये वीडियो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले 50-100 वर्षों बाद जब इस दौर को देखा जाएगा, तो इसे भारत की बड़ी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षी सोच के दौर के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और सुविधाएं तैयार कर रहा है तथा उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेंगे. इससे पहले कार्यक्रम में मोदी का जोरदार स्वागत ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें : Video: पेरिस में पीएम मोदी बढ़ रहे थे आगे तभी आई आवाज- केम छो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >