राज्यपाल धनखड़ ने कहा- आग से न खेलें मुख्यमंत्री, BJP नेताओं पर हमले को लेकर बंगाल में सियासत तेज

BJP नेताओं पर हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ (West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar) ने ममता सरकार (Mamata Banerjee Government) पर हमला बोला है.शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यपाल ने कहा है कि इस तरह के हमले की उन्हें पहले ही आशंका था और उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरूवार को हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल शुरू हो गया है. इस हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ (West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar) ने ममता सरकार (Mamata Banerjee Government) पर हमला बोला है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यपाल ने कहा है कि इस तरह के हमले की उन्हें पहले ही आशंका था और उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मिंदा किया. राज्यपाल ने आगे कहा कि मैडम भारत एक है, भारत की आत्मा और नागरिकता एक है. ये जो खतरनाक खेल है कि कौन बाहरी है और कौन अंदरूनी, आप इसको त्याग दीजिए. आपने संविधान के तहत काम करने की शपथ ली है.

Also Read: ममता सरकार की बढ़ी मुसीबतें, BJP नेताओं पर हमले को लेकर राज्यपाल धनखड़ ने अमित शाह को भेजी रिपोर्ट, गृह मंत्रालय ने उठाया ये कदम

बता दें कि गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय का काफिले पर हमला हुआ थादो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल गये जेपी नड्डा के काफिले पर डायमंड हार्बर जाते वक्त पत्थर फेंके गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे से हमला भी किया गया. भाजपा ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है. इससे पहले बीजेपी ने जेपी नड्डा के दौरे पर सुरक्षा चूक का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >