Weekly Weather: 6,7,8,9,10,11 और 12 अगस्त तक भारी बारिश, दिल्ली-UP से बिहार-MP तक अलर्ट

Weekly Weather: 6 से 11 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश के आसार हैं. IMD के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग दिनों पर भारी बारिश हो सकती है.

Weekly Weather: सितंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत कई राज्यों में बारिश के साथ होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 6 सितंबर 2026 के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की तीव्रता में कमी आने का अनुमान है.

उत्तराखंड-UP में बहुत भारी बारिश का खतरा

IMD के मुताबिक 6 सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 6-7 सितंबर और फिर 10 से 12 सितंबर तक कई जगह बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. 7 और 10-12 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के दौरान बारिश का दायरा ज्यादा रहेगा, जबकि 6 से 9 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 6 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

MP में पूरे सप्ताह कई दौर में बारिश

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6-7 सितंबर को कई जगह बारिश हो सकती है. 6 सितंबर और फिर 11-12 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 सितंबर और 11-12 सितंबर को बारिश का दायरा ज्यादा रहेगा. यहां 6 से 12 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है.
  • छत्तीसगढ़ में 8 से 12 सितंबर तक बारिश बढ़ सकती है और 9 से 12 सितंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः MP Weather: 7 सितंबर को घर से निकलने से पहले देख लें मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

बिहार-बंगाल में बारिश और बिजली का अलर्ट

बिहार में 6-7 सितंबर को कई जगह बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 12 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. 6 सितंबर को यहां कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 से 9 सितंबर तक और झारखंड में 9 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 9 से 12 सितंबर के दौरान भारी बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर में 12 सितंबर तक भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

दक्षिण भारत में बारिश कमजोर

प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां सामान्य तौर पर कम रह सकती हैं. हालांकि 6 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11-12 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. कुछ दक्षिणी राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Also Read: Kal Ka Mausam: मौसम ने बदली करवट, 7 से 12 सितंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >