Weekly Weather: 10 से 16 सितंबर तक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, इन राज्यों में अलर्ट

Weekly Weather: देश के कई राज्यों में अगले सात दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 16 सितंबर के बीच पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला-बदला रह सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Weekly Weather: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मूड बदल सकता है. कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 10 से 16 सितंबर के बीच ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का असर (Low Pressure Area)

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से 10 और 11 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

10 सितंबर को किन राज्यों में रहेगा बारिश का जोर

मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर को ओडिशा बहुत भारी बारिश का दौर रहेगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 10 और 11 सितंबर को मौसम ज्यादा एक्टिव रह सकता है. यहां गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

11 सितंबर को ओडिशा-छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 सितंबर को ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश का अनुमान है.

12 सितंबर को यूपी और एमपी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक 12 सितंबर को मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का जोर बना रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 12 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

13 सितंबर को महाराष्ट्र-गुजरात में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक 13 सितंबर को पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश का जोर बढ़ सकता है. मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 13 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में पूर्वी राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 13 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का दौर जारी रह सकता है.

14 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

14 सितंबर से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. यह सिलसिला 15 सितंबर तक जारी रह सकता है. पूर्वी राजस्थान में भी 15 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम भारत में गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. सौराष्ट्र और कच्छ में भी 14 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 12 से 14 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र-कच्छ में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

15 सितंबर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. सौराष्ट्र और कच्छ में भी 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर 15 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 15 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

16 सितंबर को कई इलाकों में जारी रहेगा बारिश का दौर

16 सितंबर को भी देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी. कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय और आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.

Also Read : Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >