देशभर में आज का मौसम
आधिकारिक तौर पर मानसून के देश से लौटने की तारीख 30 सितंबर को तय की जा चुकी है. लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून का प्रदर्शन विभिन्न राज्यों में देखने को मिला है. हालांकि, जिन मानसूनी सिस्टमों के कारण देशभर में अभी तक वर्षा जारी थी. वह कमजोर हो गए हैं जिसके कारण बारिश गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24-48 घंटे के अंदर देशभर के कई और हिस्सों में मानसून कमजोर हो जाएगा. जिसके कारण बारिश गतिविधियां ना के बराबर हो जाएंगी. लेकिन पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मानसूनी ट्रफ के कारण अभी वर्षा जारी रहने की संभावना है. इस दौरान असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. यही नहीं अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम और उप हिमालय पश्चिमी बंगाल में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना हैं. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है. लेकिन, पूर्वोत्तर क्षेत्रों की तुलना में इसकी तीव्रता काफी कम होगी. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यता साफ व शुष्क बना रहेगा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है. लेकिन, पूर्वोत्तर क्षेत्रों की तुलना में इसकी तीव्रता काफी कम होगी.
Posted By : Sumit Kumar Verma