Wedding Video : दो भाईयों ने एक ही लड़की से कर ली शादी, हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Wedding Video : जोड़ीदारा हिमाचल प्रदेश की हाटी जनजाति में प्रचलित एक पारंपरिक बहुपति विवाह है, जिसमें एक महिला दो या उससे अधिक भाइयों से विवाह करती है. यह परंपरा प्राचीन सामाजिक और आर्थिक कारणों से चली आ रही है और आज भी कुछ क्षेत्रों में सीमित रूप से देखी जाती है.

Wedding Video  : हिमाचल प्रदेश से एक अजीब खबर आई जिसकी चर्चा होने लगी है. यहां की हाटी जनजाति के दो भाइयों ने एक ही महिला से शादी की, जो एक दुर्लभ बहुपति विवाह (स्थानीय भाषा में ‘जोड़ीदारा’) कहलाता है. यह अनोखी शादी सिरमौर जिले के शिलाई गांव में हुई. तीन दिन तक चला यह समारोह 12 जुलाई से शुरू हुआ और इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. हर पारंपरिक शादी की तरह, इस विवाह समारोह में भी रंग-बिरंगे लोक संगीत, नृत्य और सामूहिक उत्सवों की धूम नजर आई. गांववाले पारंपरिक पहनावे में शामिल हुए और पूरे समारोह को एक उत्सव जैसा माहौल दे दिया.

बहुपति विवाह में क्या होता है?

बहुपति विवाह में एक महिला एक से अधिक पुरुषों (अक्सर भाइयों) से विवाह करती है. कभी हिमाचल प्रदेश की हाटी जनजाति, खासकर सिरमौर जिले में यह शादी बहुत ही प्रचलित थी. हालांकि अब यह प्रथा बहुत कम देखी जाती है, फिर भी जोड़ीदारा विवाह को हिमाचल प्रदेश के राजस्व कानूनों में आज भी मान्यता प्राप्त है.

छह वर्षों में बधाना गांव में ही ऐसे पांच बहुपति विवाह हुए

हाटी समुदाय को तीन साल पहले अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) का दर्जा दिया गया था. यह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से लगे ट्रांस-गिरी क्षेत्र में निवास करता है. यह समुदाय अपनी विशिष्ट परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है. अधिकारियों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में बधाना गांव में ही ऐसे पांच बहुपति विवाह (जोड़ीदारा) हो चुके हैं. समुदाय की शीर्ष संस्था केंद्रीय हाटी समिति का कहना है कि यह परंपरा हजारों साल पहले जरूरत के चलते शुरू हुई थी. यह जानकारी पीटीआई समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट में दी गई है.

दुल्हन सुनीता चौहान ने शादी को लेकर क्या कहा?

दुल्हन सुनीता चौहान और दूल्हे प्रदीप और कपिल नेगी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया है. इस विवाह समारोह के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. कुन्हाट गांव की रहने वाली सुनीता ने कहा कि वह इस परंपरा से अवगत थीं और उन्होंने बिना किसी दबाव के यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि वह इस नये संबंध का सम्मान करती हैं. शिलाई गांव के प्रदीप एक सरकारी विभाग में काम करते हैं जबकि उनके छोटे भाई कपिल विदेश में नौकरी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >