Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, यहां बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

एक कमजोर विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया है. उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से मध्यम हवाएं चल रही हैं. स्काइमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख, जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और अंतर बढ़ेगा. हालांकि कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है. जानें मौसम का ताजा हाल.

Live Updates
2:59 AM. 17 Feb 23 9:29 PM. 16 Feb

यहां बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

2:59 AM. 17 Feb 23 9:29 PM. 16 Feb

नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा

स्काइमेट वेदर के अनुसार त्रिपुरा और बांग्लादेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा गया है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा.

2:59 AM. 17 Feb 23 9:29 PM. 16 Feb

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम के बारे में जानकारी दी है. चार्ट में देखें कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम

2:59 AM. 17 Feb 23 9:29 PM. 16 Feb

4-5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि संताल परगना और कोल्हान में 17, 18 और 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. बाकी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. साथ ही बताया कि अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी.

2:59 AM. 17 Feb 23 9:29 PM. 16 Feb

झारखंड का मौसम

झारखंड में पुरवैया चलने लगी है. मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. दो दिन में रांची का तापमान 6.7 डिग्री तक घट गया. राजधानी का न्यूनतम और उच्चतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है. रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. तेज हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. तीन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.

8:00 PM. 16 Feb 23 2:30 PM. 16 Feb

कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है. अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.

मुख्य बातें

एक कमजोर विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया है. उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से मध्यम हवाएं चल रही हैं. स्काइमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख, जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और अंतर बढ़ेगा. हालांकि कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है. जानें मौसम का ताजा हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >