Weather Updates: बारिश से हाहाकार, यूपी में 24 घंटे में 11 लोगों की मौत, मुंबई में अलर्ट पर प्रशासन

Weather Updates: पहाड़ों से लेकर मैदान तक मानसून एक्टिव है. कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. मुंबई भी बारिश से बेहाल है. शनिवार और रविवार की बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है. वहीं यूपी में बारिश संबंधी गतिविधियों में बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई है.

Weather Updates: मानसून (Monsoon) पूरे देश में एक्टिव है. कई राज्यों में झमाझम बारिश (Heavy Rain in India) हो रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक मानसून की बारिश (Monsoon Rain) हो रही है. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी बारिश से बेहाल है. यहां मानसून कल यानी शनिवार से ही एक्टिव है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. बारिश के पानी से सड़कें तालाब में बदल गई हैं. कारों के बोनट तक बारिश का पानी आ गया है. आम जनजीवन बरसात से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रविवार को भी मुंबई में जोरदार बारिश हुई. नवी मुंबई समेत कई हिस्सों में गंभीर जलभराव हो गया. आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है.

मुंबई में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट
मानसून के आगमन के साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मुंबई का भी हाल बेहाल है. शनिवार और रविवार की भारी बरसात को देखते हुए प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस समेत अन्य विभागों को मौसम के बारे में नियमित रूप से जानकारी लेनी चाहिए. साथ ही लोगों के राहत प्रदान करने के लिए उसी अनुसार योजना बनानी चाहिए. सीएम शिंदे ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने को कहा है. सीएम शिंदे ने कहा कि मौसम विभाग से मिल रही जानकारी को लोगों के साथ शेयर करें.

यूपी में भी आफत की बरसात
बारिश का कहर यूपी में भी है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है. राहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक बीते 24 घंटों में राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. विभाग ने बताया कि पांच लोग पानी में डूब गए और पांच अन्य लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई है. बता दें, उत्तर प्रदेश में पिछले बीते 24 घंटों में औसतन 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस अवधि में 75 जिलों में से 19 में अधिक बारिश दर्ज की गई है.

दिल्ली में तीन दिनों तक होगी बारिश
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार से दिल्ली में तेज बारिश की अनुमान जाहिर किया है. विभाग ने कहा है कि सोमवार से लेकर बुधवार तक दिल्ली में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: बंग्लादेश में लागू हुआ ‘देखते ही गोली मारने का आदेश’, भारतीय छात्र लौट रहे स्वदेश

कावड़ यात्रा में नेमप्लेट विवाद पर क्या बोलें योग गुरु स्वामी रामदेव, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >