Weather Today: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने वेदर में बदलाव आने पर कहा कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के परिणामस्वर��प मौसम में बदलाव आ रहा है. मौसम विज्ञानी के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान घट गया. राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है. जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. इस बीच मौसम ने गुजरात में तांडव मचाया जिसमें 20 लोगों की जानका चली गई. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Live Updates
8:03 PM. 27 Nov 23 2:33 PM. 27 Nov

Weather Today: उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. पूरे दिन सूरज पूरी तरह से बादलों के बीच छिपा रहा. इसके साथ ही तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिसके चलते ठंड ने दस्तक दी है.

5:26 PM. 27 Nov 23 11:56 AM. 27 Nov

Weather Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंची

दिल्ली में सोमवार को हवा बंद रहने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली और उसके उपनगरों में धुंध की मोटी परत छाई रहने से सुबह आठ बजे दृश्यता घटकर 600 मीटर दर्ज की गई. वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 800 मीटर थी.

5:26 PM. 27 Nov 23 11:56 AM. 27 Nov

Weather Today: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका

मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद हवा में हल्की ठंडक है और मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है.

4:49 PM. 27 Nov 23 11:19 AM. 27 Nov

Weather Today: दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे हैं. सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार व्यक्त किये गये हैं.

4:34 PM. 27 Nov 23 11:04 AM. 27 Nov

Weather Today: पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

4:34 PM. 27 Nov 23 11:04 AM. 27 Nov

Weather Today: गुजरात में बेमौसम बारिश का तांडव,20 लोगों की मौत

गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग और तापी जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर, बोटाद और अमरेली जिलों में दिन के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया है. एक अधिकारी ने बताया कि बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हुई है.

Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज’ अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मुख्य बातें

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने वेदर में बदलाव आने पर कहा कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के परिणामस्वरूप मौसम में बदलाव आ रहा है. मौसम विज्ञानी के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान घट गया. राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है. जहां एक तरफ प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. इस बीच मौसम ने गुजरात में तांडव मचाया जिसमें 20 लोगों की जानका चली गई. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >