Weather Forecast Updates : बिहार के 17 जिलों में रविवार को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Weather News Live Update : दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर चक्रवाती तूफान ‘यास’ (yaas tufan) की वजह से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बंगाल से लेकर बिहार-यूपी तक बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
3:33 AM. 30 May 21 10:03 PM. 29 May

बिहार के 17 जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बिहार के 17 जिलों में रविवार को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी. साथ ही एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन या आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा दी गयी है.

3:33 AM. 30 May 21 10:03 PM. 29 May

पांच जून तक गोवा पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मॉनसून : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक केरल में पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद यह पांच जून तक गोवा पहुंचेगा. यह जानकारी शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल एम ने कहा, ”केरल में 31 मई के करीब दक्षिण पश्चिम मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. इसके पांच जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है.” उन्होंने कहा कि केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है, जबकि गोवा में मॉनसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है. उन्होंने कहा कि केरल से गोवा पहुंचने का इसका समय स्थितियों पर निर्भर करता है. आईएमडी ने घोषणा की थी कि मॉनसून 21 मई को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचेगा.

3:33 AM. 30 May 21 10:03 PM. 29 May

अगले दो घंटों में हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवांए 

अगले दो घंटे के दौरान हरियाणा के लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़ और राजस्थान के कोटपुतली, नदबई, नगर, बयाना, भरतपुर, डीग समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी.

3:33 AM. 30 May 21 10:03 PM. 29 May

अगले 4-5 दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना

विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और पड़ोस से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी है. साथ ही निचले क्षोभमंडल स्तरों में कर्नाटक तट से पूर्व मध्य अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इनके प्रभाव और अन्य अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण अगले 4-5 दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश या गरज के साथ छिटपुट बारिश या गरज और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में छिटपुट बारिश या गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है.

3:33 AM. 30 May 21 10:03 PM. 29 May

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आस-पड़ोस पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पूर्व राजस्थान तक जाती है. इनके प्रभाव के कारण अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश या गरज के साथ छिटपुट गतिविधि की संभावना है.

7:54 PM. 29 May 21 2:24 PM. 29 May

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की वजह से 30 मई से 01 जून तक राजधानी में हल्की बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच हवाएं चलने की उम्मीद है. वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की वजह से 30 मई से 01 जून तक राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नजर आ रही है.

मुख्य बातें

Weather News Live Update : दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर चक्रवाती तूफान ‘यास’ (yaas tufan) की वजह से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बंगाल से लेकर बिहार-यूपी तक बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >