Weather Forecast Live: राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें अपने राज्य का भी हाल

Weather Forecast: 8 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी जा रही है. साथ दिन के समय तेज सतही हवा रहने की भी उम्मीद जतायी जा रही है.

Live Updates
9:50 PM. 8 Feb 23 9:50 PM. 8 Feb

पिछले 24 घंटों में क्या रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. वहीं असम, मेघालय, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हुई. जबकि, बिहार और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा.

9:50 PM. 8 Feb 23 9:50 PM. 8 Feb

पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में आठ डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सोर्स- भाषा इनपुट

9:50 PM. 8 Feb 23 9:50 PM. 8 Feb

दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के समय में राजधानी में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है.

सोर्स- भाषा इनपुट

2:01 PM. 8 Feb 23 2:01 PM. 8 Feb

राजस्थान में सर्दी का असर कम हुआ

कई दिन से लगातार धूप खिली रहने के कारण राजस्थान में सर्दी का असर कम हुआ है जहां दिन में पारा 30 डिग्री तक चढ़ने लगा है. हालांकि अनेक इलाकों में रात का तापमान अब भी पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर एवं चुरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ में यह 5.9 डिग्री रहा जबकि बाकी जगह यह आठ डिग्री या इससे अधिक रहा. जालोर में तापमान अधिकतम 30.9 डिग्री एवं डूंगरपुर में 29.7 डिग्री दर्ज किया गया.

सोर्स- भाषा इनपुट

10:14 AM. 8 Feb 23 10:14 AM. 8 Feb

कोलकाता में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

कोलकाता में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7:25 AM. 8 Feb 23 7:25 AM. 8 Feb

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें अपने राज्य का भी हाल

ठंड का मौसम अपने आखिरी समय पर है. 8 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी जा रही है. साथ दिन के समय तेज सतही हवा रहने की भी उम्मीद जतायी जा रही है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: 8 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी जा रही है. साथ दिन के समय तेज सतही हवा रहने की भी उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >