Weather Forecast: हिमाचल में बर्फबारी से 150 सड़कें बंद, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates Today: कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. यहां सोमवार को बारिश की संभावना जतायी गयी है. इधर झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी लग रही है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
3:38 AM. 7 Feb 23 10:08 PM. 6 Feb

हिमाचल में बर्फबारी से 150 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत तकरीबन 150 सड़कों को बंद कर दिया गया है. यह जानकारी राज्य आपात अभियान केंद्र ने यहां दी. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों और लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्रों में फिर से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई, जबकि कांगड़ा, शिमला, चंबा और कुल्लू जिलों के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. (भाषा)

3:38 AM. 7 Feb 23 10:08 PM. 6 Feb

ठंड से थोड़ी राहत

उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाती सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. पंजाब और हरियाणा के भी कई हिस्सों में ज यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया. इस कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस, जबकि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:59 PM. 6 Feb 23 2:29 PM. 6 Feb

यहां हल्की बारिश संभव

Skymet Weather के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है.

7:59 PM. 6 Feb 23 2:29 PM. 6 Feb

दिल्ली में चलेगी तेज हवा

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिन में धूप खिलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 249 दर्ज किया गया. रविवार शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई 244 रहा था. तेज हवाएं चलने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है.

7:59 PM. 6 Feb 23 2:29 PM. 6 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बाबत जानकारी दी है.

7:59 PM. 6 Feb 23 2:29 PM. 6 Feb

हल्की बारिश और बर्फबारी संभव

Skymet Weather के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. यहां सोमवार को बारिश की संभावना जतायी गयी है. इधर झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी लग रही है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >