उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश ; 26 को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

Weather News : उत्तर भारत के लोगों को अभी हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है, जबकि दक्षिण भारत में 26 मई तक मानसून की एंट्री हो सकती है. यह जानकारी भारत मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. राजधानी दिल्ली के बारे में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक दो दिन में यहां तेज हवाएं चलेंगी.

Weather News : भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शनिवार और अगले एक-दो दिन को लेकर जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार भारत में अभी क्षेत्रों में अलग-अलग तरह का मौसम है. उत्तर और उत्तर पश्चिम के राज्यों में गर्मी अधिक है, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश हो रही है.

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार और रविवार को गर्मी अधिक होगी और लू भी चलेगी. जिन राज्यों में लू चलेगी उनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा, गुजरात,पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का असर है.राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी

दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है और गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है. जिन राज्यों में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है, उनमें कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की आशंका

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है और असम,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा,नागालैंड में बारिश हो रही है. वहीं बिहार और झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है. दिन को गर्मी होगी जबकि शाम तक बारिश की भी संभावना है. हालांकि दिनभर आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और गर्मी रहेगी.

राजधानी दिल्ली में चलेगी तेज हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और इसके साथ ही, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है.
आईएमडी के अनुसार रविवार को दोपहर या शाम में गरज चमक की संभावना है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवाएं जारी रहने का अनुमान है.

26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है. हालांकि पहले यह उम्मीद थी मानसून 1 जून से 6 जून के बीच दस्तक दे सकता है. मानसून के प्रभाव से 28 मई तक पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : हैदराबाद के विधायक ने PM मोदी से की अपील: राम मंदिर की तरह भोजशाला मंदिर भी बनवाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >