Weather Forecast: दिल्ली में तेज बारिश, पंजाब-हरियाणा में गिरा तापमान, जानें अन्य राज्यों का क्या है हाल

Weather Forecast Today Updates : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने और इसके परिणामस्वरूप अगले 48 घंटों में कम वायु दाब का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘कुछ प्रणालियों ने इसके एक चक्रवात होने का पूर्वानुमान जताया है. हम नजर रख रहे हैं. नियमित रूप से अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

Live Updates
4:16 AM. 4 May 23 10:46 PM. 3 May

दिल्ली में 20.9 मिमी बारिश

राजधानी में आज हुई बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ. सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम 06:30 बजे के बीच 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है. जबकि, अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से नौ डिग्री कम है. पालम में 11.8 मिमी, लोधी रोड में 24.6 मिमी, रिज में 14.6 मिमी, आयानगर में 13.8 मिमी, मुंगेशपुर में 31.5 मिमी, नरेला में 9.5 मिमी, पीतमपुरा में 55.5 मिमी और पूसा में 15.5 मिमी बारिश हुई है. बारिश के कारण दिल्ली के अलग अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला तथा यातायात जाम हो गया.

4:16 AM. 4 May 23 10:46 PM. 3 May

बंगाल की खाड़ी में नौ मई के आसपास चक्रवात का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में 9 मई के आसपास एक ग्रीष्मकालीन चक्रवात आने का अनुमान है, हालांकि इसके मार्ग और तीव्रता के बारे में अभी आकलन नहीं किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज इस बात की जानकारी दी. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि संख्यात्मक मॉडल के अनुसार 9 मई के आसपास चक्रवाती तूफान के लिए स्थिति अनुकूल होने का संकेत मिला है, लेकिन इसकी गति और तीव्रता 7 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद निर्धारित की जा सकती है.

4:16 AM. 4 May 23 10:46 PM. 3 May

IMD ने जारी की चेतावनी

6 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी की है.

4:16 AM. 4 May 23 10:46 PM. 3 May

हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज ताजा बर्फबारी हुई है. बर्फ़बारी से जुड़ी वीडियोज भी सामने आयी है.

4:16 AM. 4 May 23 10:46 PM. 3 May

दिल्ली में तेज बारिश

राजधानी दिल्ली में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां बारिश के साथ बर्फ़बारी भी देखी गयी.

7:33 PM. 3 May 23 2:03 PM. 3 May

पंजाब-हरियाणा में बारिश के बाद तापमान गिरा

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश हुई है. विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि बारिश के बाद राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने और इसके परिणामस्वरूप अगले 48 घंटों में कम वायु दाब का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘कुछ प्रणालियों ने इसके एक चक्रवात होने का पूर्वानुमान जताया है. हम नजर रख रहे हैं. नियमित रूप से अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >