केरल में भारी बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के छह जिलों को 28 और 29 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जतायी. मौसम विज्ञानियों ने शनिवार के लिये राज्य के अन्य सभी जिलों के वास्ते भी येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 28 अगस्त के लिए इडुक्की, पालक्काड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लगभग 20 सेमी तक “अत्यधिक भारी वर्षा” की आशंका जतायी गई है.
साथ ही, आईएमडी ने रविवार के लिए पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के अन्य जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है.